
शिमला, 19 सितंबर 2026: शादी की तैयारियों के बीच गहनों की खरीदारी को खास बनाने के लिए वर्मा ज्वेलर्स की ओर से शिमला के होटल मरीना में “हिमाचल का सबसे बड़ा वेडिंग ज्वेलरी शो” आयोजित किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 19 से 22 सितंबर 2026 तक चलेगी।
प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन हरप्रीत कौर, अध्यक्ष, रोटरी क्लब एवं हिल क्वीन-शिमला ने किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब और बीएनआई टीम, शिमला के प्रतिनिधि विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

वर्मा ज्वेलर्स के इस विशेष शो में एक ही छत के नीचे 5,000 से अधिक ब्राइडल ज्वेलरी डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं। इनमें ब्राइडल पोल्की, जड़ाऊ, एंटीक और टेंपल ज्वेलरी सहित विभिन्न डिजाइन शामिल हैं। कंपनी की डिजाइन टीम प्रदर्शनी के दौरान मौजूद रहकर होने वाली दुल्हनों को उनकी पसंद और जरूरत के अनुसार गहने चुनने में सहायता करेगी।
10 भाग्यशाली दुल्हनों को मिलेगा डायमंड मंगलसूत्र
शो का एक खास आकर्षण 10 भाग्यशाली होने वाली दुल्हनों के लिए मुफ्त डायमंड मंगलसूत्र है। इसके लिए किसी खरीदारी की शर्त नहीं रखी गई है। इच्छुक दुल्हनों को केवल प्रदर्शनी में पहुंचकर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। ड्रॉ चारों दिन आयोजित किया जाएगा।
वर्मा ज्वेलर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अक्षय वर्मा ने कहा कि सोलन में आयोजित शो को लोगों का जिस तरह प्यार और भरोसा मिला, उससे उन्हें काफी उत्साह मिला है। उन्होंने कहा कि इसी अनुभव को अब शिमला लेकर आया गया है, जहां ग्राहकों को बड़ा कलेक्शन और ब्राइडल ज्वेलरी के नए विकल्प उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
