कांग्रेस ने निगम भंडारी को बनाया हिमाचल युवा कांग्रेस का अध्‍यक्ष, यदोपति कार्यवाहक अध्‍यक्ष तैनात

Share

\"\"

शिमला। कांग्रेस ने लम्बी खींचतान के बाद आखिर निगम भंडारी को हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बना ही दिया । इसके अलावा यदोपति ठाकुर कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है । हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्‍ला ने दोनों युवा नेताओं को बधाई दी है। अध्‍यक्ष पद को लेकर लंबे समय से खींचतान चल रही थी। अब इस पर फैसला हुआ है।  पार्टी हाईकमान ने बुधवार दोपहर को इसकी घोषणा कर दी है। यह पहला मौका है जब युवा कांग्रेस में अध्यक्ष के साथ कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है। संगठन में संतुलन बनाए रखने के लिए पार्टी हाईकमान ने यह निर्णय लिया है। किन्नौर जिला से संबंध रखने वाले निगम भंडारी ने चुनाव में 40,010 सबसे ज्यादा वोट प्राप्त किए थे। दूसरे स्थान पर मंडी जिला के यदुपति ठाकुर रहे थे। उन्होंने 37,732 वोट लिए थे।युवा कांग्रेस चुनाव में सदस्यता अभियान को लेकर चुनाव में भ्रष्टाचार का आरोप लगा था।

इसके बाद चुनाव के नतीजों को होल्ड कर दिया था। युवा कांग्रेस के चुनावों में हाईकमान ने निकाला बीच का रास्ता भंडारी को अध्यक्ष तो यदोपति ठाकुर को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया है। हिमाचल में पंचायत और नगर निकाय चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में पार्टी किसी भी तरह का विवाद संगठन के भीतर नहीं चाहती।यदोपति ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह के करीबी है, जबकि निगम भंडारी को चुनाव में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, जीएस बाली, कौल सिंह ठाकुर सहित अन्य नेताओं का समर्थन मिला था। संगठनात्मक चुनाव में युवा कांग्रेस दो धड़ों के बीच बंट गई थी। ऐसे में पार्टी हाईकमान ने दोनों धड़ों को अधिमान देते हुए बीच का रास्ता निकाला है। जीत के बाद अध्यक्ष और कार्यवाहक अध्यक्ष पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से दिल्ली में मिले।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *