शिमला। प्रदेश में 105 नए मामले सामने आए हैं। जिसमें चंबा से 7, हमीरपुर से 9, कांगड़ा से 17, किन्नौर से 3, कुल्लू से 5, लाहौल स्पीति से तीन, मंडी से 26, राजधानी शिमला से चार, सिरमौर से दो, सोलन से 22 और ऊना से 9 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश में कुल 56015 मामलों में 1281 एक्टिव मामले दर्ज किए गए हैं।
बीते दिन प्रदेश में 2 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण जान चली गई। जिसमें कांगड़ा से एक हमीरपुर से एक व्यक्ति की मौत हुई। प्रदेश में अब तक 940 लोगों ने कोरोना संक्रमण के कारण जान गवाई।
प्रदेश में 259 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं। जिसमें बिलासपुर से 8, चंबा से 20, हमीरपुर से दस, कांगड़ा से 27, किन्नौर से दो, कुल्लू से आठ, लाहौल स्पीति से आठ, मंडी से 27, राजधानी शिमला से 21,सिरमौर से 5, सोलन से 90 और ऊना से 33 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं। इस प्रकार प्रदेश में कुल 53747 लोग स्वस्थ हुए हैं। हालांकि प्रदेश 35 लोग प्रदेश के बाहर से संबंधित है।