नई दिल्ली। दक्षिण प्रशांत महासागर में तेज भूंकप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र लॉयल्टी द्वीप समूह से छह मील दक्षिण-पूर्व की गहराई पर था। यहा भूकंप की तीव्रता 7.7 मापी गई। शक्तिशाली भूकंप आने के बाद न्यूजीलैंड, वनुआतू, फिजी और अन्य प्रशांत द्वीप के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।ऑस्ट्रेलियाई मौसम एजेंसी ने सुनामी का अलर्ट जारी करते हुए कहा कि यह लॉर्ड होवे द्वीप के लिए खतरा है, जो ऑस्ट्रेलिया की मुख्य भूमि से लगभग 550 किलोमीटर (340 मील) पूर्व में है।