शिमला। आने वाले दो दिनो में हिमाचल प्रदेश में मौसम खराब रहने का अनुमान है। आज यानी वीरवार को चंबा, कांगड़ा व कुल्लू के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तूफान चलने व बारिश होने की संभावना है। छह व सात मार्च को भी प्रदेश के अधिकांश भागों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में प्रदेश के कुछ भागों में तूफान के साथ बिजली भी चमकेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तापमान में लगातार सुधार होता रहेगा।
बुधवार को ऊना का अधिकतम तापमान 30 डिग्री व केलंग का न्यूनतम तापमान -3.1 डिग्री दर्ज किया गया।प्रदेश में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक दर्ज किया गया है। शिमला शहर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के निकट पहुंच गया है।
हिमाचल प्रदेश में तापमान की स्थिति
- शहर, न्यूनतम, अधिकतम
- शिमला, 9.6, 20.8
- सुंदरनगर, 6.2, 28.4
- भुंतर, 5.7, 28.0
- कल्पा, 1.4, 16.4
- धर्मशाला, 8.4, 20.8
- ऊना, 7.0, 30.7
- नाहन, 14.1, 26.1
- केलंग, -3.1, 10.5
- पालमपुर, 7.5, 22.8
- सोलन, 7.7, 28.0
- मनाली, 4.0, 18.8
- कांगड़ा, 9.2, 27.6
- मंडी, 6.0, 29.3
- बिलासपुर, 11.0, 29.0
- हमीरपुर, 10.7, 28.7
- चंबा, 7.5, 24.7
- डलहौजी, 8.1, 14.1
- कुफरी, 7.9, 13.6