भाजपा शिमला मंडल का प्रशिक्षण शिविर समरहिल में आयोजित

Share

शिमला। भाजपा शिमला मंडल का प्रशिक्षण वर्ग आज समरहिल में आयोजित किया गया इस प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश सरकार के शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज एवं शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

वर्ग की विस्तृत जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि समय-समय पर भाजपा के प्रशिक्षण शिविर पूरे देश भर में आयोजित किए जाते हैं जहां कार्यकर्ता को प्रशिक्षण के माध्यम से चुस्त-दुरुस्त किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ग के उद्घाटन सत्र को महिला आयोग की अध्यक्षा डेज़ी ठाकुर ने संबोधित किया इसमें एक सत्र को प्रदेश के कोषाध्यक्ष संजय सूद, सत्र प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कारण नंदा, किसान नेता संजीव देष्टा, शीतल वायस और प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर द्वारा लिया गया।

\"\"

उन्होंने बताया की शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने भाजपा के इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी दी और आज जिस रूप में भारतीय जनता पार्टी खड़ी है उसमें 1925 से लेकर आज तक कार्यकर्ताओं का क्या योगदान रहा है उसके बारे में बताया गया, जिस प्रकार से भाजपा ने पूरे देश भर में संघर्ष किया और पार्टी को इतने विराट स्वरूप में खड़ा किया उसके पीछे किन-किन नेताओं का योगदान एवं बलिदान है उसके बारे में विस्तृत रूप से बताया गया।

उन्होंने बताया कि कल इस वर्ग का समापन भारत सरकार के राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा किया जाएगा। इस वर्ग के माध्यम से शिमला मंडल के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचालन होगा जिससे आने वाले चुनावों में कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर कार्य करेगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *