
शिमला। चौपाल नेरवा मुख्य मार्ग पर नकौड़ा के पास एक कार न० HP 08A 1701 i10 दुर्घटना ग्रस्त हो गई है। कार सवार दो युवक सवार घायल हो गए है। घायलों की पहचान रजनीश (24) गांव संगराढा डाकघर धबास करीब 24 वर्ष व राजेंद्र घायल हो गए।
दोनों को ईलाज प्रार्थमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल चौपाल लाया गया जहां से रजनीश को IGMC शिमला रेफर किया गया तथा राजेंद्र उपरोक्त को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। यह दोनों युवक अपने गांव संगराढा से नेरूवा की और आ रहें थे।