शिमला। प्रदेश सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजिंदर गर्ग की अचानक तबीयत खराब हो गई है जिसके चलते आज उनको आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती किया गया है।जानकारी के अनुसार मंत्री को पेट दर्द के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया है।मंत्री की एंडोस्कोपी की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी का पता चल पाएगा।आईजीएमसी के मुख्य वरिष्ठ चिकित्सक डॉ जनक राज ने मंत्री के एडमिट होने की पुष्टि की है।