Blog
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में “सतर्कता जागरूकता सप्ताह” का शुभारंभ

झाकड़ी। केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार एसजेवीएन के 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में 26 अक्टूबर से 01 नवंबर, 2026 तक “सतर्कता जागरूकता सप्ताह” मनाया जा रहा है। सप्ताह का शुभारंभ परियोजना प्रमुख राजीव कपूर द्वारा आज दिनांक 26/10/2026 को कर्मचारियों/ अधिकारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाकर किया गया।
इस वर्ष की थीम “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” के अनुरूप परियोजना प्रमुख ने कर्मचारियों को अपने कार्यों में ईमानदारी, पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने तथा भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति अपनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर प्रशासनिक भवन से मेमोरियल तक वॉकथॉन का आयोजन भी किया गया, जिसके माध्यम से सतर्कता एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। सप्ताह के दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से कर्मचारियों एवं स्कूली बच्चों, माहिलाओं को सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार उन्मूलन के प्रति जागरूक किया जाएगा।
