करसोग में कुलदीप सिंह राठौर का होगा भव्य स्वागत,,,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भाजपा पर भी साधा निशाना

Share

\"\"
करसोग। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर 12 अगस्त को करसोग के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान यहां पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत होगा। ये निर्णय वीरवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की आयोजित हुई बैठक में लिया गया। कुलदीप सिंह राठौर का अध्यक्ष बनने के बाद करसोग का ये पहला कार्यक्रम है। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों व फूल मालाएं डालकर अध्यक्ष का जोरदार स्वागत करेंगे। मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए होने वाले लोक सभा उपचुनाव को देखते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का ये दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति को लेकर टिप्स भी देंगे। इस दौरे को सफल बनाने के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी सौंप दी है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष पृथी सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के करसोग दौरे को लेकर सभी कार्यकर्ता अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दें। प्रदेशाध्यक्ष का ये पहला कार्यक्रम है। ऐसे में पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क में रहे। सभी कार्यकर्ता अपने साथ अन्य लोगों को भी तैयार करें। उन्होंने कहा कि कुलदीप सिंह राठौर करसोग में हर कार्यकर्ता से मिलेंगे और उनकी समस्याओं और सुझाव को भी सुनेंगे। पृथी सिंह नेगी ने कहा कि लोगों में भाजपा के प्रति भारी रोष है। विकास के नाम पर भाजपा ने लोगों को केवल छला है। हालत ये है कि विधानसभा चुनाव के दौरान करसोग में जो घोषणाएं की गई थी। अभी वो भी पूरी नहीं हुई है, जबकि भाजपा को सत्ता में आये हुए तीन साल से अधिक का समय हो गया है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य निर्मला चौहान ने कार्यकर्ताओं को पार्टी हित में एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार तीन वर्ष से अधिक के कार्यकाल में करसोग का विकास नहीं कर पाई है। इसलिए लोगों में सरकार के प्रति भारी रोष है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरकार की नाकामियों को जन जन तक पहुंचाएगी। इस अवसर पर पूर्व विकायक मस्तराम, जिला मंडी कांग्रेस के महासचिव धर्मसिंह गवर्धन सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव संतराम धीमान व मनोज कुमार, लीगल सेल के अध्यक्ष अधिवक्ता उत्तम चंद चौहान, मीडिया कॉर्डिनेटर ठाकुर सेन मेहता, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सचिव उत्तम चंद चौहान, कार्यालय सचिव अशोक शर्मा, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष कौरा वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता उत्तम सिंह राठौर सहित अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *