विकास के नाम पर लोगों को गुमराह करती आई है भाजपा सरकार: कुलदीप राठौर

Share
\"\"
शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि वह विकास के नाम पर लोगों को गुमराह करती आई है। उन्होंने केंद्र के कांगड़ा मटौर शिमला फोरलेन के निर्माण कार्य से पीछे हटने की आलोचना करते हुए कहा है की चुनावों के समय 69 राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण को लेकर इनके नेताओं ने प्रदेश के लोगों से झूठ बोल कर गुमराह किया था।
राठौर ने आज यहां कहां की तत्कालीन केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 2016 में हिमाचल दौरे के दौरान मटौर शिमला फोरलेन के साथ साथ कुल 69 राजमार्गों की घोषणा बड़े जोरो शोरों से की थी।बाद में इस घोषणा को भाजपा के इन नेताओं ने चुनाव प्रचार में भी  भुनाया पर अब इस घोषणा से केंद्र सरकार के पीछे हटने से साफ है कि उसने लोंगो की भाबना से खेल कर अपना राजनीतिक हित ही साधा।
राठौर ने भाजपा नेताओं की आलोचना करते हुए कहा है कि आज देश की विकट स्थितियों के लिए इसकी  नीतियां पूरी तरह दोषी है।देश आज बर्बादी की कगार पर खड़ा है।भाजपा अपने अहंकार में डूबी है।इसे देश की समस्याओं से कुछ लेना देना नही,केवल अपनी  राजनीति व कांग्रेस शासित राज्यों को कैसे अस्थिर किया जाए इसकी उसे ज्यादा चिंता है।उन्होंने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें प्रदेश के लोगों से अपने इस झूठ के लिए माफी मांगनी चाहिए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *