करसोग में हर्षोल्लास से मनाया गया भारत स्वाभिमान स्थापना दिवस, योग से निरोग रहने के दिए टिप्स

Share

\"\"

करसोग। करसोग में भारत स्वाभिमान के 27 वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उपस्थित लोगों को निरोग रहने के लिए योगाभ्यास भी करवाया गया। इस दौरान देशवासियों कल्याण और स्वस्थ जीवन की कामना के लिए यज्ञ और हवन भी किया गया। इसके अतिरिक्त सूर्य नमस्कार सहित सूक्ष्म व्यायाम व समन्वय बैठक भी की गई। जिसमें आगामी कार्य योजना को लेकर चर्चा की गई। इसमें देश भर की सभी संस्थाओं में 75 करोड सूर्य नमस्कार लोगों के स्वस्थ जीवन की कामना के लिए समर्पित किए जाएंगे। इसके लिए देश मे सभी इंस्टिट्यूशन, वालंटियर व इंडिविजुअल को रजिस्टर किया जाएगा। इस अवसर पर भारत स्वाभिमान मंडल प्रभारी लीलाधर शर्मा, युवा भारत हिमाचल राज्य प्रभारी राजेश शर्मा, महिला सोशल मीडिया राज्य प्रभारी देवकी शर्मा ,महिला राज्य कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मी वर्मा, भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी वेद गुप्ता, युवा भारत जिला प्रभारी सुरेश शर्मा, युवा भारत पांगणा तहसील प्रभारी पूरण, महिला जिला प्रभारी मधुबाला ,सीमा गुप्ता, वंदना, शकुंतला ,विभूति ,प्यारे लाल शर्मा ,सूरज महाजन व लालचंद उपस्थित रहे।युवा भारत हिमाचल राज्य प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि
ये कार्यक्रम भारत माता की 75वी वर्षगांठ के अमृत महोत्सव के रूप में आयोजित हो रहे हैं। देश की रक्षा के लिए जिन्होंने अपने प्राणों आहुति दी है, ऐसे वीर सपूतों को हम नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए भारत स्वाभिमान मंडल करसोग हमेशा समर्पित रहेगा। जिसके लिए लोगों को योग से निरोग रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग के प्रचार और प्रसार। के लिए विभिन्न क्षेत्रों में समय समय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ताकि भारत विश्व गुरु बन सके।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *