करसोग भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला, पंजाब के मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की

Share

\"\"

करसोग। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक से नाराज करसोग भाजपा युवा मोर्चा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला फूंका। इस दौरान करसोग विधानसभा क्षेत्र के तहत विभिन्न स्थानों से आए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री चन्नी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। भाजपा युवा मोर्चा जिला मंडी के अध्यक्ष अमीचंद के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने चन्नी सरकार को बर्खास्त करने की भी मांग की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पंजाब के तहत फिरोजपुर जिले के हुसैनीवाला में स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक पहुंचने का कार्यक्रम था। इस दौरान जैसे ही प्रधानमंत्री का काफिला फ़िरोजपुर-मोगा रोड पर पहुंचा। यहां प्रदर्शकारियों ने ट्रक और ट्रेक्टर से रास्ता रोक दिया। जिस कारण प्रधानमंत्री करीब 20 मिनट फ्लाईओवर में फंसे रहे। ऐसे में उन्हें यहां से वापस दिल्ली लौटना पड़ा था। इस तरह पंजाब सरकार की ओर से प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक पर भाजपा युवा मोर्चा करसोग ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमीचंद ने कहा कि नरेंद्र मोदी किसी पार्टी के प्रधानमंत्री मंत्री नहीं है, वे पूरे देश के प्रधानमंत्री है। जनता ने उन्हें भारी समर्थन देकर प्रधानमंत्री बनाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री की सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया गया था। चन्नी सरकार की लापरवाही की वजह से प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक हुई है। जिस कारण प्रधानमंत्री को वापस लौटना पड़ा। अमीचंद ने कहा कि चन्नी सरकार की इस नाकामी को लेकर भाजपा युवा करसोग ने आक्रोश रैली निकाली और इस दौरान प्रदर्शन कर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला भी फूंका गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा के कड़े इंतजाम नहीं किए, इसके लिए भाजपा युवा मोर्चा पंजाब सरकार की कड़े शब्दों में निंदा करता करता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *