सामाजिक कार्य और संस्कृति को संजोने के लिए कार्य करेगी नवगठित पैंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन

Share

\"\"

करसोग। विकासखंड चुराग में पैंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन का गठन किया गया। जो न केवल सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेगी बल्कि क्षेत्र में सामाजिक कार्य और संस्कृति को संजोने में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देगी। इसके लिए पैंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी जल्द बैठक कर आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे। हाल ही में नए खोले गए विकासखंड चुराग के अंतर्गत आने वाली पंचायतों के सभी सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी नवगठित पैंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य होंगे। जो संबंधित पंचायतों में सरकारी क्षेत्र में दी गई लंबी सेवाओं के अनुभव से समाज को नई दिशा देने सहित संस्कृति को संजोने के लिए कार्य करेंगे। इसके अतिरिक्त पैंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन सेवानिवृत कर्मचारियों और अधिकारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर भी जल्द ही एक अभियान चलाएगी। जिसमें विकासखंड के तहत आने वाली सभी पंचायतों में सेवानिवृत कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर सरकार के समक्ष रखा जाएगा। ताकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। विकासखंड चुराग के तहत हाल ही में सेवानिवृत अधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्यकारिणी का गठन और विस्तार किया है। जिसमें यशवंत सिंह ठाकुर को अध्य्क्ष की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा कार्यकारिणी में मंगतराम शर्मा व गिरधारी सिंह ठाकुर को अध्यक्ष, गोपाल कृष्ण आजाद को महासचिव, भास्कर राम ठाकुर सहसचिव, रूप सिंह ठाकुर कार्यालय सचिव, अमर सिंह ठाकुर कोषाध्यक्ष, मायाधर शर्मा प्रेस सचिव, नौखराम वर्मा प्रचार सचिव, गुणानंद शर्मा मुख्य सलाहकार, बरियाराम आजाद व चन्द्रमणि ठाकुर सलाहकार सहित टिकमराम वर्मा व शिव सिंह ठाकुर को सदस्य बनाया गया है।

विकासखंड चुराग की पैंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रधान यशवंत सिंह ठाकुर ने बताया कि सेवानिवृत अधिकारियों व कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पैंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन का गठन किया गया है। यही नही ये एसोसिएशन क्षेत्र में सामाजिक कार्य सहित संस्कृति को संजोने के लिए भी कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि जल्द की कार्यकारिणी की बैठक कर आगामी रणनीति बनाई जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *