उप चुनावों में कांग्रेस की जीत के बाद देश भर में प्रदेश कांग्रेस की सराहना हो रही है: शुक्ला

Share
\"\"
शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने  प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सराहना करते हुए कहा है कि हिमाचल में उप चुनावों में कांग्रेस की जीत के बाद देश भर में प्रदेश कांग्रेस की सराहना हो रही है,इसके लिए वह बधाई की पात्र है।उन्होंने कांग्रेस सदस्यता अभियान में तेजी लाने और इसे जल्द पूरा करने को भी कहा है।उन्होंने कहा कि चूंकि इस साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होने है इसलिए  पार्टी के अधिक के अधिक सदस्य बनाये जाने चाहिए,इसके लिए डिजिटल सदस्यता अभियान भी शुरू किया जा सकता है।
आज वर्चुअल बैठक में प्रदेश के जिलाध्यक्षों को सम्बोधित करते हुए राजीव शुक्ला ने प्रदेश कांग्रेस में पार्टी के जन जागरण अभियान,  पार्टी सदस्यता अभियान,ट्रेनिंग कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान बूथ स्तर तक सही ढंग से किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि कोई फर्जी सदस्य न बने इस पर पूरी नजर रखी जानी चाहिए।इसके लिये उन्होंने आधार नंबर के साथ सदस्यता अंकित करने को कहा।
शुक्ला ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में प्रदेश कांग्रेस की सराहना होती है।
इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के सदस्यता अभियान पर  वह स्वम् अपनी पूरी नज़र रखें हुए है ।उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते जनजागरण अभियान  सहित इनमें थोड़ा विघ्न पड़ा है,और अन्य जन कार्यक्रम स्थागित कर दिए गए है।
राठौर ने शुक्ला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन से प्रदेश में कांग्रेस मजबूती के साथ आगे बढ़ते हुए सरकार के जन विरोधी निर्णयों के खिलाफ एकजुटता से लोगों के बीच गई है।
इससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस के सभी 13 संगठन जिलों के अध्यक्षों ने अपने अपने जिलों में जनजागरण व सदस्यता अभियान की प्रगति की पूरी जानकारी बैठक में दी।सभी जिलाध्यक्षों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के तीन साल के कार्यकाल की सराहना करते हुए चुनावों में मिली जीत का श्रेय प्रदेशाध्यक्ष को देते हुए उन्हें इसकी बधाई दी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *