यूक्रेन में 1800 हिमाचलियों के फंसे होने की संभावना, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी

Share

\"\"

शिमला। रूस-यूक्रेन के बीच बढ़ती तनातनी को ध्यान में रखते हुए भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में रह रहे भारतीयों विशेषकर छात्रों को भारत वापस लौटने की सलाह दी है। जानकारी के अनुसार यूक्रेन में पढ़ाई सहित अन्य कार्यों के चलते हिमाचल प्रदेश के 1800 लोगों के फंसे होने की संभावना है। भारतीय दूतावास की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार यूक्रेन में मौजूदा परिस्थितियां सही नहीं हैं। इसके अलावा गैर-जरूरी कारणों से यूक्रेन की यात्रा से बचने की सलाह दी गई है, साथ ही दूतावास में अपनी स्थिति की जानकारी देते रहने को कहा गया है।
उल्लेखनीय है कि मौजूदा हालात को देखते हुए ऐसी आशंका जताई जा रही है कि रूस कभी भी यूक्रेन पर हमला कर सकता है। इस स्थिति में वहां पर भारतीय नागरिकों को निकालने में परेशानी आ सकती है। लिहाजा इस हालात से बचने के लिए वहां पढ़ाई सहित अन्य कारणों से रह रहे लोगों को वापस आने की सलाह दी गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *