करसोग से शलाणी के लिए बस सेवा शुरू, लोगों को मिला होली पर उपहार

Share

\"\"
जनता लंबे समय से बस चलाने के लिए कर रही थी संघर्ष, मुख्यमंत्री से भी मिला था प्रतिनिधिमंडल

करसोग। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने करसोग से शलाणी के लिए वीरवार से बस सेवा शुरू कर दी है। ऐसे में लोगों को होली के पर्व पर बड़ा उपहार मिला है। ये बस शाम पांच बजे करसोग से शलाणी के लिए चलेगी। यहां रात को रुकने के बाद सुबह 7.30 बजे करसोग के लिए रवाना होगी। ऐसे में इस बस सेवा से कर्मचारियों सहित स्कूल व कॉलेज के छात्रों को बहुत बड़ी सुविधा मिलेगी। यही नहीं शलाणी सहित शील, पंडोल, डोबा, बसौलटी, मशवाड़ा, गंधल छिउंड, जैस, भनौती, कांगर, लोहरली, फलिडी बगशाड, कमलपुर व झमरौडा आदि क्षेत्रों के किसानों को भी अपने कृषि उत्पाद चुराग सब्जी मंडी में पहुंचाना अब आसान हो जाएगा। करसोग से शलाणी के लिए बस वाया बगशाड होकर आएगी। ऐसे में कई गांव की हजारों की आबादी को सुविधा मिलेगी। क्षेत्र की जनता लंबे समय से बस सेवा शुरू करने के लिए संघर्ष कर रही थी। इसके लिए लोगों ने विभिन्न मंचों के माध्यम से सरकार तक अपनी आवाज पहुंचा रही थी। यहां तक कि बस सेवा के लिए शलाणी गांव से जनता का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी मिला था। करसोग शलाणी बस सेवा शुरू करने पर स्थानीय जनता ने मुख्यमंत्री सहित विधायक का आभार प्रकट किया है। लोगों का कहना है कि बस सेवा आरंभ होने से क्षेत्र की जनता को बहुत बड़ी सुविधा मिलेगी।

क्षेत्रीय प्रबंधक सुभाष रंहोत्रा का कहना है कि करसोग से शलाणी के लिए बस सेवा शुरू हो गई है। ये बस करसोग से शलाणी के लिए पांच बजे चलेंगी। उन्होंने कहा कि बस का रात्री ठहराव शलाणी में होगा, सुबह 7.30 बजे बस वापस करसोग के लिए वापस लौटेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *