तत्तापानी में कांग्रेस की बैठक, विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट होकर काम करने का पढ़ाया पाठ

Share

\"\"
प्रदेश में बढ़ रही आम आदमी की सक्रियता को देखते हुए महत्वपूर्ण मानी जा रही है मीटिंग

करसोग। उपमंडल के तहत करसोग के प्रवेश द्वार तत्तापानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित हुई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवम सांवीधार जिला परिषद वार्ड के अध्यक्ष हेतराम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई इस बैठक में कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट होकर कार्य करने का पाठ पढ़ाया गया। प्रदेश में बढ़ती आम आदमी की सक्रियता को देखते हुए ये बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ऐसे में करसोग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट किया जा रहा है। ताकि हाल ही में पांच राज्य में कांग्रेस के खिलाफ आये चुनावी नतीजों का असर करसोग में न दिखे। इस दौरान कांग्रेस के चल रहे सदस्यता अभियान को लेकर अब तक कि प्रोग्रेस पर भी विस्तृत चर्चा की गई। यही नहीं बैठक में कार्यकर्ताओं को सत्तासीन भाजपा सरकार की नाकामियों को क्षेत्र की आम जनता तक पहुंचाने के भी निर्देश दिए गए। वहीं जिला परिषद सांवीधार वार्ड में समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह का दौरा करवाने पर भी चर्चा हुई। जिसके लिए पदाधिकारी जल्द प्रतिभा सिंह से मुलाकात कर उनसे क्षेत्र का दौरा करने का आग्रह करेंगे। हिमाचल प्रदेश राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के महासचिव एवं जिला कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य भगतराम व्यास ने बताया कि भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अगले कुछ महीनों विधानसभा चुनाव होने है, ऐसे में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को घर घर तक पहुंचाने के लिए क्षेत्र में अभियान छेड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में करसोग में विकास की गति पूरी तरह से थम गई है। ऐसे में आम जनता काफी परेशान है। उन्होंने कहा कि अब जनता के पास आने वाले समय में भाजपा सरकार को बाहर करने का मौका है। व्यास ने बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए सांसद प्रतिभा सिंह का दौरा करवाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही सांसद से मुलाकात कर कार्यक्रम फाइनल करने के लिए आग्रह किया जाएगा। इस अवसर पर भीमचंद वर्मा, गणपत शर्मा, कृष्ण लाल,नोखराम,पदमदेव शास्त्री,जीडी गांधी, भगतराम कपिल,प्रेम वर्मा, संजय शर्मा, दिनेश कुमार, वीरेंद्र कपिल, जिया लाल,अशोक कुमार व हीरामणी शर्मा उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *