मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्प लाईन नंबर पर शिकायत के बाद जागा परिवहन निगम, 11 रूटों पर बस सेवा की बहाल

Share

\"\"
करसोग। उपमंडल करसोग के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली जनता के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्प लाइन के 1100 नंबर पर की गई शिकायत के बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम ने 11 लोकल रूटों पर रविवार को भी बस सेवा बहाल कर दी है। इस बारे में क्षेत्रीय प्रबंधक ने आदेश जारी कर दिए हैं। जिसके बाद कई लोकल रूटों पर जनता को बस सेवा मिलनी शुरू हो गई हैं। जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए दो साल पहले लगे लॉक डाउन के दौरान परिवहन निगम ने कई रूटों पर बस सेवा बंद कर दी थी। हैरानी की बात है कि कोरोना की रफ्तार थमने के बाद भी लोकल रूटों पर रविवार के दिन बस सेवा को बहाल नहीं किया जा रहा था। ऐसे में आम जनता को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। इस बारे में लोगों ने कई बार परिवहन निगम को शिकायत भी की, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा था। ऐसे में जनता की पीड़ा को समझते हुएं समाज सेवी कुलभूषण वर्मा ने 11 अप्रैल को मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्प लाईन के 1100 नंबर पर शिकायत दर्ज की। जिसके बाद परिवहन निगम हरकत में आया और 11 रूटों पर तुरंत प्रभाव से बस सेवा को बहाल करने के आदेश जारी किए। जिसमें रोड़ीधार, पोखी, मुंडू , गडा गशेणी, ,नांज, दटेहा, थर्मी, शाहोट, कटोल, तत्तापानी व परलोग रूट शामिल है। इन सभी रूटों पर लोगों को 17 अप्रैल से रविवार के दिन भी सेवा मिलनी शुरू हो गई है।

करसोग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक गोविंद राम वर्मा का कहना हैं कि करसोग में अब सभी स्कूल खुल गए हैं। ऐसे में जिन रूटों पर सवारियां हैं और इनकम भी अच्छी है। इन सभी लोकल रूटों पर रविवार के दिन भी बस सेवा को बहाल कर दिया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *