चुनाव जीतने के बाद कल पहली बार करसोग आएंगी प्रतिभा सिंह, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

Share

\"\"
करसोग। मंडी लोकसभा उपचुनाव जीतने के बाद सांसद प्रतिभा सिंह शुक्रवार को पहली बार करसोग दौरे पर आएंगी। सांसद का कार्यक्रम फाइनल होने से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। प्रतिभा सिंह सुबह 10.30 बजे करसोग पहुंचेगी और यहां पुराना बाजार स्थित राम लीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने दौरे को सफल बनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। सांसद लोकसभा उपचुनाव में मिली जीत पर जनता का आभार भी प्रकट करेंगी और इस दौरान लोगों की समस्याओं को भी सुनेगी। चुनावी साल को देखते हुए प्रतिभा सिंह के दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रदेश में छह माह बाद विधानसभा चुनाव होने है, ऐसे में प्रतिभा सिंह के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं को भी चुनाव में जीत के लिए नई ऊर्जा मिलेगी। ब्लॉक कांग्रेस हमेशा से ही पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के प्रति समर्पित रही है। पूर्व मुख्यमंत्री का भी करसोग की जनता के प्रति लगाव था। ऐसे में जब भी प्रदेश में सत्ता की चाबी वीरभद्र सिंह के हाथों में रही, करसोग में विकास के कई कार्य संपन्न हुए। अब मंडी संसदीय क्षेत्र से स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह सांसद है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को उनसे भी काफी उम्मीदें हैं। इसको देखते हुए कार्यकर्ता सांसद के स्वागत में किसी भी तरह की कमी नहीं रखना चाहती है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव हरिओम शर्मा ने बताया कि मंडी की सांसद प्रतिभा सिंह 22 अप्रैल को करसोग दौरा फाइनल हो गया है। लोक सभा चुनाव में मिली जीत के बाद सांसद का ये पहला दौरा है। ऐसे में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। सांसद के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है। उन्होंने लोगों से भी अधिक से अधिक संख्या में रामलीला मैदान में पहुंचने की अपील की है। ताकि जनता की समस्याओं का भी समाधान हो सके।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *