दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने हिमाचल में \’आप\’ की नई कार्यकारिणी का किया ऐलान

Share

\"\"

शिमला। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शिमला में मंगलवार को आम आदमी पार्टी की नई टीम का ऐलान कर दिया है। सिरमौर से संबंध रखने वाले सुरजीत ठाकुर को आम आदमी पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। शिमला में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि हिमाचल में बढ़ती लोकप्रियता और बढ़ते जनाधार के बाद हिमाचल में नए सिरे से संगठन का गठन किया गया है।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह टीम हिमाचल में शानदार स्कूल, स्वास्थ्य सेवाओं, युवाओं के लिए रोजगार पर काम करेगी व पर्यटन को आगे बढ़ाने के साथ हिमाचल की तस्वीर को बदलने के लिए काम करेगी। टीम अरविंद केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस के लिए समर्पित रहेगी। मनीष सिसोदिया ने कहा कि पार्टी ने पहले हिमाचल में ग्राम संपर्क अभियान चलाया जिसके तहत राज्य की सभी 3615 पंचायतों में जनसंपर्क करके लोगों को राजनीति से अवगत कराया। इसके साथ साथ सभी विधानसभा क्षेत्रों में बदलाव मार्च और जन संवाद कार्यक्रम भी चल रहा है। जहां जहां भी पार्टी के कार्यकर्ता जा रहे है। हर जगह से एक बात समझ आ रही है कि भाजपा सरकार से सभी लोग दुखी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने निक्कमी सरकार के रूप में पहचान बनाई है।
उन्होंने इस दौरान पत्रकार के एक सवाल के जवाब में कहा कि आप का किसी पार्टी से नहीं बल्कि जनता से गठबंधन रहेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी अरविंद केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस पर पार्टी काम करेगी। आप पार्टी चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि आप का ग्राफ हिमाचल में निरंतर बढ़ रहा है। कांग्रेस और भाजपा के भी कई नेता आप के संपर्क में है जो आने वाले समय में पार्टी को ज्वॉइन करेंगे।
उन्होंने कहा कि सिरमौर के एक सरकारी स्कूल में पढ़े युवा और होटल मैनेजमेंट कर नौकरी करने वाले व्यक्ति को आम आदमी पार्टी ने हिमाचल की जिम्मेवारी सौंपी है। जिन्होंने दिल्ली और पंजाब चुनाव में अहम भूमिका निभाई है। अब हिमाचल की जिम्मेवारी मिलने के बाद पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेंगे।

संगठन की मजबूती के लिए पहले से दस गुना ऊर्जा के साथ किया जाएगा काम: सुरजीत ठाकुर,प्रदेश अध्यक्ष

हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष नियुक्त होने पर सुरजीत ठाकुर ने पार्टी के शीर्ष नेताओं का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया है।उन्होंने कहा कि एक छोटे से कार्यकर्ता पर भरोसा जताना यह सिर्फ आम आदमी पार्टी में ही, हो सकता है।उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने आम आदमी और खास आदमी के बीच खाई पाई थी जिसे अब खत्म करना जरूरी था जिसके लिए आम आदमी पार्टी ने कार्य किया है।पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी उसके लिए जी जान से काम करूंगा। सुरजीत ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा को बाहर करके आम आदमी पार्टी जनता को तीसरा विकल्प देगी। उन्होंने कहा कि पार्टी को प्रदेश में मजबूती दी जाएगी और पहले से दस गुना, ज्यादा ऊर्जा के साथ संगठन को आगे बढ़ाया जाएगा। सुरजीत ठाकुर साल 2012 से AAP पार्टी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने 2016 में नौकरी छोड़कर पार्टी के लिए काम शुरु किया। इससे पहले वह पार्टी में विभिन्न पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। पंजाब और दिल्ली के चुनाव में भी सुरजीत ठाकुर अहम भूमिका निभा चुके हैं।

हिमाचल प्रदेश के 18 हजार गांव में कमेटियां गठित: डॉ संदीप पाठक

हिमाचल के सह प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि पार्टी लंबे समय से जनसंपर्क में जुटी हुई है। इस दौरान प्रदेश के 18 हजार गांव में कमेटियां गठित कर दी गई है। हर कमेटी में 10- 10 लोग शामिल किए गए हैं। जिसमें स्टेट लेवल में- 17,लोकसभा के लिए-10, जिलास्तर पर- 57, एसैम्बली लेवल पर – 243, 54 फ्रंटल बिंग बनाए गए हैं।

राज्य कार्यकारिणी में इन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी

आम आदमी पार्टी की ओर से जारी नई कार्यकारणी सूची में AAP ने भगवंत सिंह, शेर सिंह ठाकुर, रमा गुलेरिया, पूर्ण चंद, पुरेंद्र मोहन कश्यप, एसएस जोग्टा, केजी पराशर और मनीष ठाकुर को उपाध्यक्ष बनाया है जबकि राकेश मंढोत्रा को सचिव, प्रोफेसर कुलवंत राणा को वित्त सचिव, बीआर कौंडल, चेतन चम्बयाल, अमन गुलेरिया, पंकज पंडित, संतराम, सुरेंद्र बंधू को राज्य संयुक्त सचिव बनाया है।

संसदीय क्षेत्रवार इन्हें मिली जिम्मेदारी

लोकसभा क्षेत्रवार 9 पदाधिकारियों को जिम्मा दिया गया है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का प्रभारी राज ठाकुर, कांगड़ा का राजीव अंबिया, मंडी का केप्टन प्रशांत शर्मा, शिमला का राकेश आजटा को प्रभारी बनाया है, जबकि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र सुतेंद्र भारिया को लोकसभा सचिव, जितेंद्र ठाकुर को मंडी, विकेंद्र सूद को शिमला, संदीप मनहास को मंडी लोकसभा का संयुक्त सचिव तथा कांगड़ा का देसराज चौधरी को संयुक्त सचिव बनाया है।

जिला स्तर पर भी आप की कार्यकारणी,,,इन्हें बनाया गया जिला प्रभारी

AAP के राष्ट्रीय नेतृत्व ने सिरमौर जिले का प्रभारी लक्ष्मण नेगी, सोलन का डॉ. कुलवंत धिंडसा, शिमला का जेडी चौहान, किन्नौर का अविनाश नेगी, कुल्लू सुरेश नेगी, लाहौल स्पीति का सुदर्शन जस्पा, मंडी राकेश रावत, हमीरपुर धनी राम धीमान, बिलासपुर सुरेश शर्मा, ऊना यशपाल, कांगड़ा कल्याण भंडारी और चंबा का प्रभारी कुकु ठाकुर को बनाया गया है। कांगड़ा में रघुवीर सियाल और संजय भारद्वाज को उप जिला प्रभारी, लाहौल-स्पीति का डॉ. दोरजी को उप जिला प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा जिला सचिव बनाए गए जिसमें, सिरमौर जिला के सचिव सुनील शर्मा, सोलन की रीता ठाकुर, शिमला में गोपाल वर्मा, किन्नौर में रोकिंद्र नेगी, कुल्लू में नूतन ठाकुर, मंडी में अभिशेक ठाकुर, हमीरपुर में सुनील गोल्डी, बिलासपुर में आशीश गौतम, ऊना में अनिल मनकोटिया, कांगड़ा में अमित कुमार और चंबा जिला में सलीम को जिला सचिव बनाया गया है। इसी तरह सिरमौर में अजीत सिंह को जिला कोषाध्यक्ष, सोलन में राजीव शर्मा, शिमला में राजीव जिंदल, किन्नौर में प्रवीम नेगी, कुल्लू में अरुण शर्मा और मंडी में टीआर बंसल, हमीरपुर में डॉ. राजकुमार कंवर, बिलासपुर में कपिल शर्मा, ऊना में गुरप्रीत सिंह, कांगड़ा कैप्टन दिनेश कपूर और चंबा जिला में वनीत कपूर को जिला कोषाध्यक्ष चुना गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *