भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों से गुंजायमान हुआ पांगणा

Share

\"\"

पांगणा/करसोग। सुकेत रियासत की ऐतिहासिक राजधानी पांगणा में आजादी के अमृत महोत्सव पर पांगणा में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली 1:00 बजे पांगणा बस स्टैंड से शुरू हुई। जिसमे स्थानीय प्रशासन, व्यापार मण्डल, पंचायतों से जुड़े पदाधिकारियों,कई महिला मंडलों, युवक मण्डल, सरकारी और गैर सरकारी कर्मचारी, विद्यार्थियों,विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने भाग लिया। आजादी के इस उत्सव को मनाने और स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए देश भक्ति के गानों और भारत माता की जय,वंदे मातरम के नारों को बुलंद करते हुए तिरंगा रैली बस स्टैंड पांगणा से रेस्ट हाउस होते हुए स्कूल बाजार से सनराइज पब्लिक स्कूल तक पहुंचने के बाद पुनः बस स्टैंड आकर समाप्त हुई। रैली में उपस्थित लोगों ने कहा कि आजादी के 75 साल पूरे होने पर पूरा देश देशभक्ति की भावना में सराबोर हुआ है। पूरा देश वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों से गूंज रहा है जो हर भारतीय को गौरवान्वित करता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *