वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में करसोग क्षेत्र में हुआ है अभूतपूर्व विकास: हीरा लाल

Share

\"\"

करसोग। करसोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक हीरा लाल ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में करसोग क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में सड़कों और पुलों के निर्माण कार्य पर लगभग 300 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। वर्षों से लम्बित विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के कार्य वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान पूर्ण हुए है। राज्य में समाज के सभी वर्गों के कल्याण और सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई। इस दौरान उन्होंने करसोग क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों का ब्यौरा भी दिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *