करसोग। भारतीय जनता पार्टी के युवा उम्मीदवार दीपराज मंथल 33 साल के हैं। उन्होंने बीटेक की है। दीपराज भंथल वर्ष 2014 से पार्टी में जुड़े हैं। वर्ष 2019 से दीपराज करसोग में ही कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी में सेवाएं दे रहे हैं। इसके बाद वर्ष 2020 में दीपराज भंथल को आईटी सेल करसोग भाजपा संयोजक बनाया गया। इसके बाद पार्टी ने उनकी सेवाओं से खुश होकर वर्ष 2021 में भाजपा जिला आईटी सेल के प्रभारी का दायित्व सौंपा। उच्च शिक्षित युवा को टिकट देकर भाजपा ने युवाओं को साधने का प्रयास किया है।