
शिमला : हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) की सभी होटल इकाइयों में 27 जुलाई को रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में निगम के प्रबंध निदेशक राजीव कुमार ने सभी होटल परिसरों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है।
राजीव कुमार ने कहा कि रक्तदान मानव जीवन बचाने का सबसे बड़ा सामाजिक कार्य है। दुर्घटनाओं, सर्जरी, कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों के मरीजों के लिए रक्त की लगातार आवश्यकता रहती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की सहायता की जा सकती है।
HPTDC की विभिन्न इकाइयां स्थानीय स्वास्थ्य संस्थानों के सहयोग से अपने-अपने परिसरों में रक्तदान शिविर आयोजित करेंगी। निगम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना और इस सामाजिक अभियान के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद करना है।