शिमला। दिवंगत जस्सी की स्मृति में जस्सी लीग–बालूगंज फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 9 से 11 अक्टूबर तक बालूगंज ग्राउंड, शिमला में किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस फुटबॉल टूर्नामेंट में अंडर-18 और सीनियर ओपन वर्ग में मुकाबले खेले जाएंगे।
अंडर-18 वर्ग में विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 5 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसी तरह सीनियर ओपन वर्ग में विजेता टीम को 21 हजार रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 7 हजार रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी।
आयोजक यतिन, बिथुल, पवन, ध्रुव, दिव्यांश, समक्ष, सत्यम, राजुल, निहाल, शिव, विपुल और आरुष ने बताया कि टूर्नामेंट के आयोजन का उद्देश्य दिवंगत जस्सी की स्मृति को जीवंत रखने के साथ युवाओं को खेलों से जोड़ना और खेल भावना, दोस्ती, सम्मान व आपसी एकता को बढ़ावा देना है।
उन्होंने खिलाड़ियों और फुटबॉल प्रेमियों से टूर्नामेंट में बढ़-चढ़कर भाग लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन केवल फुटबॉल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अपने दिवंगत मित्र जस्सी की यादों को समर्पित एक प्रयास है।
