शिमला। हिमाचल पुलिस विभाग मे भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। हिमाचल में पुलिस कांस्टेबल के 1334 पद भरने का रास्ता साफ हो गया है। इन पदों को भरने के लिए सरकार से मंजूरी मिल गई है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (होम) ने सरकार द्वारा पदों को भरने की मंजूरी दिए जाने की जानकारी पत्र के माध्यम से डीजीपी हिमाचल को दी है। इन पदों में 976 जनरल ड्यूटी ,91 कांस्टेबल चालक और 267 महिला कांस्टेबल के लिए हैं।