शिमला। प्रदेश में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। बीते दिन प्रदेश में 149 नए मामले सामने आए हैं। जिसमें बिलासपुर से 12, चंबा से दो, हमीरपुर से दो, कांगड़ा से 31, किन्नौर से 2, कुल्लू से 8, लाहौल स्पीति से 5, मंडी से 28, राजधानी शिमला से 27, सिरमौर से 9, सोलन से 16 और ऊना से 7 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस प्रकार प्रदेश में कुल 55619 मामलों में 2202 एक्टिव मामले दर्ज किए गए हैं।
वहीं प्रदेश में दो लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण जान चली गई। जिसमें राजधानी शिमला से एक और कांगड़ा से एक व्यक्ति की मौत हुई। इस प्रकार प्रदेश में कुल 926 मौतें दर्ज की गई हैं।

बीते दिन प्रदेश में 339 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं। जिसमें बिलासपुर से 36, चंबा से 23, हमीरपुर से पांच, कांगड़ा से 87,किन्नौर से 6, लाहौल स्पीति से एक, मंडी से 56, राजधानी शिमला से 43, सिरमौर से 18, सोलन से 40, ऊना से 15 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं। इस प्रकार प्रदेश में कुल 52443 लोग स्वस्थ हुए हैं। हालांकि 36 मामले राज्य के बाहर से संबंधित है।