हिमाचल प्रदेश में साइकलिंग को प्रमोट करने के लिए प्रदेश साइकलिंग एसोसिएशन जिलों में अभियान शुरू करने जा रही है जिसके तहत जिलों में साइकिल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी साथ ही लोगो को साइकलिंग से होने वाले फायदों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके तहत 31 जनवरी को शिमला के पॉटर हिल में साईकल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमे जिला के 60 प्रतिभागी हिसा लेंगे।
प्रदेश साइकिल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष इकबाल सिंह ने कहा कि प्रदेश में साइकलिंग को बढ़ावा देने के लिए विभिन गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। 31 जनवरी को छे जिलो में प्रतियोगिता करवाई जा रही है जिसमे तीन केटेगरी बनाई गई है। शिमला में पॉटर हिल में 5 किलोमीटर क़ा ट्रैक चुना गया है। जिसमे
अंडर-14, 16, 19 के साथ सीनियर वर्ग की साईक्लिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 31 जनवरी को होने वाले इस इवेंट में विजेता रहने वाले बच्चों को ईनाम के साथ-साथ राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने का मौका भी मिलेगा। इसके बाद शिमला में 5 से 8 फरवरी तक राज्यस्तरीय साइक्लिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा।