कांग्रेस ने की जॉइन कांग्रेस सोशल मीडिया अभियान की शुरुआत,बोले भाजपा के दुष्प्रचार का देंगे मुंहतोड़ जवाब, देशभर से पांच लाख लोगों को जोड़ने का है लक्ष्य

Share
\"\"
शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा है कि देश मे भाजपा के दुष्प्रचार और जनविरोधी नीतियों व कार्यक्रमों का कांग्रेस सोशल मीडिया के द्वारा मुहतोड़ जवाब देगी।उन्होंने कहा है कि इस लक्ष्य के लिए देश के करीब पांच लाख और प्रदेश से पांच हजार लोगों को इसका सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा।इसके लिए टोलफ्री नम्बर के साथ व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया गया।
शुक्ला ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा अपने सम्बोधन में कहा कि सोशल मीडिया आज देश प्रदेश के गांव तक प्रमुखता से फैला है।उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने इस प्लेटफार्म का दुरपयोग किया है।उन्होंने कहा कि आज देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी देशवासियों व प्रदेशवासियों की सहभागिता बने इसके लिए कांग्रेस ने देशव्यापी सोशल मीडिया वॉरियर्स  मुहिम छेड़ने का निर्णय लिया है।इसके तहत आज हिमाचल प्रदेश में भी इसका शुभारंभ किया गया है।इसमें 1800120000044 पर मिस्ड कॉल या 7574000525 वाट्सएप्प या ईमेल smw@inc. in पर या www.incmw. in या www. incsmwarriors. com पर संदेश भेज कर इसके सक्रिय सदस्य बन सकतें है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने इस अवसर पर प्रदेश सोशल मीडिया को इस कार्यक्रम को लांच करने पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा ने अपनी सोशल मीडिया टीम में सभी पेड, बेतन भोगी नियुक्ति किये है जबकि कांग्रेस के सभी स्वमसेवक कार्य कर रहें है।उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार देश मे लोगों की आवाज को दबाया जा रहा है,लोकतंत्र की हत्या की जा रही है ऐसे में कांग्रेस के इस सोशल मीडिया के प्लेटफार्म की बहुत ही उपयोगिता सिद्ध होगी।
राठौर ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी,राहुल गांधी जिस प्रकार भाजपा से इनकी जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ रहे है उस लड़ाई में अब सबको शामिल होना है।उन्होंने कहा कि आज देश की आवाज को दबाया जा रहा है उस आवाज को प्रमुखता से उठाने का समय आ गया है।
हिमाचल कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के चेयरमैन अभिषेक राणा ने सोशल मीडिया के इस प्लेटफार्म की पूरी जानकारी देते हुए कहा एक माह तक चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश से इसके पांच हजार से अधिक सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।उन्होंने कहा कि इसके लिए मिस्ड कॉल,व्हाट्सएप या ईमेल पर अपना पंजीकरण करवा सकतें है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में सोशल मीडिया को ओर अधिक सक्रिय बनाते हुए भाजपा के हर दुष्प्रचार का मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।
इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस सोशल मीडिया के राष्ट्रीय समन्वयक लबदत्ता,कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल, सुशांत कपरेट,यशपाल तानाईक,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल के अतिरिक्त प्रदेश सोशल मीडिया टीम के सदस्य राजेंद्र वर्मा,अदित्य, नितिन राणा,रोहित वत्स,सुजय अग्रवाल,नंद लाल व कई अन्य स्थानों से आये सोशल मीडिया के सदस्य विशेष तौर पर उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *