कुलदीप सिंह राठौर ने मंडी में कांग्रेस प्रताशियों के पक्ष में किया रोड़ शो

Share

\"\"

मंडी। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आज मंडी नगर निगम चुनाव के लिए आठ वार्डो में कांग्रेस प्रताशियों के पक्ष में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ एक बड़ा रोड शो किया।
इस रोड शो में कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता जी.एस. बाली,कौल सिंह ठाकुर,कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी, विधायक विक्रमादित्य सिंह,सुंदर ठाकुर,चम्पा ठाकुर,रवि ठाकुर चेतराम ठाकुर के अतिरिक्त कांग्रेस पार्टी के कई अन्य नेता और सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने इस रोड शो में बढ़चढ़ कर भाग लिया।
गांधी भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए राठौर ने मंडी नगर निगम चुनावों में एकजुटता व मजबूती के साथ चुनाव मैदान में डटने को कहा।उन्होंने कहा कि भाजपा महंगाई और बेरोजगारी की जननी है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल सावित हुई है।उन्होंने कहा कि इस विगड़ती अर्थव्यवस्था के लिए भाजपा की नीतियां पूरी तरह दोषी है।आज देश का किसान भी कृषि के काले कानूनों के विरोध में पिछले तीन महीनों से सड़कों में बैठा है।उन्होंने कहा कि आज देश को फिर से गुलामी की ओर धकेलने की पूरी कोशिश की जा रही है।देश की सरकारी सम्पत्तियों को बेचा जा रहा है।

\"\"

राठौर ने पार्टी कार्यकर्ताओं से भाजपा की जनविरोध नीतियों व निर्णयों से आम लोगों के बीच जाने और उन्हें इसके बारे में दूरगामी परिणामो से अवगत करवाने को कहा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नाम ही संघर्ष है।कांग्रेस ने देश की आजादी के लिए एक बड़ा संघर्ष किया।अपने नेताओं की कुर्बानी दी।आज फिर से देश की एकता और अंखडता के लिए कांग्रेस को एक बड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है।
राठौर ने कहा कि प्रदेश के लोग भाजपा सरकार से परेशान है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने मंडी शहर की उपेक्षा की है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केवल सराज क्षेत्र के मुख्यमंत्री ही बन कर रह गय है।आज प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े है।सरकार अपने ऐशो आराम के लिए हर महीने कर्ज पर कर्ज ले रही है।
राठौर ने दावा किया कि प्रदेश के चारो नगर निगमों, सोलन,मंडी,पालमपुर व धर्मशाला में कांग्रेस की नगर निगमें ही बनेगी।उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *