मुख्यमंत्री ने श्याम खोसला के निधन परशोक व्यक्त किया

Share

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता श्याम खोसला के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्याम खोसला का लंबी बीमारी के बाद कल रात दिल्ली में निधन हो गया।

श्याम खोसला नेशनल यूनियन आॅफ जर्नलिस्ट के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष और पंचनद शोध संस्थान के संस्थापक निदेशक थे। वह भारतीय मीडिया सेंटर के निदेशक भी रहे।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्याम खोसला का निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि श्याम खोसला एक प्रतिष्ठित लेखक, जुझारू, निडर एवं प्रतिभाशाली पत्रकार थे। पत्रकारिता और साहित्य जगत में दिए गए उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

जय राम ठाकुर ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *