
शिमला। प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि सरकार ने करोना कर्फ्यू लगाया है। लेकिन फिर भी कोरोना संक्रमित लोगों की तादाद बढ़ती जा रही है। बीते दिन प्रदेश में 61 लोगों ने कोरोना संक्रमण के कारण अपनी जान गवाई। इसी तरह प्रदेश में बीते दिन 4937 नए मामले सामने आए हैं। जिसमें बिलासपुर से 321, चंबा से 375, हमीरपुर से 327, कांगड़ा से 1277, किन्नौर से 33, कुल्लू से 86, लाहौल स्पीति से 30, मंडी से 357, राजधानी से 632, सिरमौर से 505, सोलन से 694, और ऊना से 300 लोग सामने आए हैं। इस प्रकार प्रदेश में कुल 150673 मामलों में 40008 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं।
बीते दिन प्रदेश में 63 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण जान चली गई। राजधानी शिमला से 12, किन्नौर से एक, सोलन से पांच, मंडी से 4, ऊना से 16, चंबा से चार, सिरमौर से पांच, हमीरपुर से एक और कांगड़ा से 15 लोगों की मौत हुई। इस प्रकार प्रदेश में कुल 2118 लोगों ने करोना के कारण जान गवाई।

इसी प्रकार प्रदेश में बीते दिन 3817 मरीज स्वस्थ हुए। जिसमें बिलासपुर से 224, चंबा से 118, हमीरपुर से 370, कांगड़ा से 897, किन्नौर से 57, कुल्लू से 106, लाहुलस्पीति से 55, मंडी से 478, शिमला से 460, सिरमौर से 228, सोलन से 598 और ऊना से 224 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं। इस प्रकार प्रदेश में अब तक 108503 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 31 प्रदेश के बाहर जा चुके हैं।