करसोग में 1246 किसानों ने सीखे प्राकृतिक खेती के टिप्स

Share

\"\"

करसोग। छोटे व सीमांत किसानों हेतु प्राकृतिक खेती मिश्रन की प्राप्ति विषय पर \’राज्य परियोजना कार्यान्वयन इकाई \’द्वारा ऑनलाइन वैबिनार का आयोजन किया गया। जिला मंडी की 559 पंचायतों में भी इसका आयोजन किया गया। जिसके तहत विकासखंड करसोग की 62 पंचायतों के लगभग 1246 किसानों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। जिसमें किसानों को एलईडी एवं लैपटॉप के माध्यम से इस कार्यक्रम को हर पंचायत में दिखाया गया। सभी किसानों ने बहुत रूचि पूर्ण तरीके से इस कार्यक्रम को सुना और प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी एकत्रित की।

\"\"
इस वैबिनार में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, उपाध्यक्ष नीति आयोग भारत सरकार डाॅ राजीव कुमार, कृषि,पशुपालन,मत्स्य पालन,पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री विरेन्द्र कंवर प्राकृतिक खेती के जनक,पदम श्री सुभाष पालेकर,अतिरिक्त मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश,जेसी शर्मा, सचिव कृषि डाॅ अजेय शर्मा, सचिव राज्य पाल व राज्य परियोजना निदेशक प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना, राजेश कंवर ,कार्य कारी निदेशक प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना, प्रो.राजेश्वर चंदेल ने किसानों के साथ ऑनलाइन संवाद किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *