विक्रमादित्य सिंह के चचेरे भाई रिपु धवन ने गंगा में प्रवाहित की वीरभद्र सिंह की अस्तियाँ

Share

\"\"

शिमला। हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अस्तियां हरिद्वार में शनिवार को गंगा में विसर्जित कर दी गई। विक्रमादित्य सिंह के चचेरे भाई रिपु धवन ने हरिद्वार में पूजा अर्चना के बाद सुबह 8:40 बजे अस्थियों को गंगा में प्रवाहित किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, पूर्व विधायक सुभाष मंगलेट, सुशांत कपरेट, तारा चंद ठाकुर, ध्रुव शर्मा, अंकुर शर्मा, रिंकू ठाकुर और संजय ठाकुर मौजूद रहे। वही दस बजे के बाद अब पूरे प्रदेश में सभी ब्लॉक में वीरभद्र सिंह की आस्तियों को प्रवाहित किया जाएगा। बता दे बीती 8 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आईजीएमसी शिमला में निधन हो गया था। 9 जुलाई को उनका शव गृहक्षेत्र पद्म पैलेस रामपुर लाया गया था।

उनके अंतिम दर्शन करने के लिए भारी हुजूम जुटा था। 10 जुलाई को वीरभद्र सिंह को अंतिम विदाई दी गई। विक्रमादित्य सिंह ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी थी। जिसके बाद वीरभद्र सिंह की अस्तियों के अंतिम दर्शन के लिए 72 ब्लॉक में अस्तुकलश भेजे गए थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *