करसोग में धरा होगी हरीभरी, रोपे जाएंगे 1.43 लाख पौधे

Share

\"\"

करसोग। करसोग में धरा को हराभरा बनाया जाएगा। इसके तहत उपमंडल में विभिन्न विभिन्न प्रजातियों के करीब 1.43 पौधे रोपे जाएंगे। इसी कड़ी में वीरवार को ग्राम पंचायत मतेहल के शिलगर कंजोल जंगल में पूर्ण राजत्व स्वर्ण जयंती पौधरोपण अभियान के तहत वन महोत्सव मनाया गया । धरती का श्रृंगार करने के लिए वन विभाग ने कंजोल जंगल में वन वाटिका का निर्माण किया है। जिसका उद्घाटन स्थानीय विधायक हीरा लाल ने किया। पर्यावरण को बचाने के लिए चलाए गए इस अभियानव के तहत कंजोल जंगल में एक ही दिन में देवदार , बान , कचनार व बुरास के 600 पौधे रोपे गए। इस मौके पर विधायक हीरा लाल ने देवदार के 5 पौधे रोपे, जबकि कंजोल में उपस्थित विभिन्न महिला मंडलों ने पौधरोपण में भाग लिया। करसोग वन मंडल में चालू वित्त वर्ष में 143.5 हेक्टेयर वन भूमि पर पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। जो  तीन चरणों में  संपन्न होगा। जिसमें विभिन्न प्रजातियों के 1,43,150 पौधे रोपे जाएंगे। पहले चरण में 4 वन रेंज में 20 हेक्टेयर में पौधरोपण किया जाएगा। जिसमें करसोग , पांगणा , सेरी, व मगरू में करीब 22 हजार पौधे रोपे जायेंगे। दूसरे चरण में रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा 1 हेक्टेयर व तीसरे चरण में उपमंडल की 406 ग्राम पंचायत वार्डो में 20706 पौधे रोपे जाएंगेजायेंगे, जबकि चौथे चरण में 122.5 हेक्टेयर खाली भूमि में 1.20 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इस दौरान विधायक हीरालाल ने महिला मंडलों व युवक मंडलों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस कार्यक्रम में उपस्थित 7 महिला मंडलों को 10 -10 हजार रुपये की धनराशि देने की भी घोषणा की। इस मौके पर प्रदेश भाजपा सचिव व जिला परिषद बिहारी लाल शर्मा ,  जिला परिषद सदस्य चुराग चेतन सिंह गुलेरिया, किसान मोर्चा अध्यक्ष रमेश ठाकुर, पंचायत समिति अध्यक्ष भास्करानंद शर्मा , भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष बबिता ठाकुर , वन खण्ड अधिकारी वसु डोगर , एसडीएम करसोग सन्नी शर्मा उपस्थित रहे।

 

विधायक हीरा लाल ने कहा  कि हिमाचल में  पूर्ण स्वर्ण जयंती पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रकृति को बचाने के लिए शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के बगैर जीवन संभव नही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *