करसोग। करसोग से जिला युवा कांग्रेस कार्यकारिणी में शामिल होने पर नव नियुक्त पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया। यहां शुक्रवार को युवा कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। हाल ही में जिला युवा कांग्रेस कार्यकारणी का विस्तार किया गया। जिसमें करसोग से तिलकराज को उपाध्यक्ष, मनीष शर्मा , युवराज ठाकुर व दीपक वर्मा को महासचिव, जगदीश व ताराचंद को सचिव बनाया गया। जिस पर करसोग युवा कांग्रेस ने खुशी जताते हुए जिला युवा कांग्रेस में शामिल होने पर पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने युवाओं को आभार जताया है। इसके साथ पदाधिकारियों ने प्रदेश में साल 2022 में होने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी कमर कस ली है। युवा नेताओं ने कहा कि विधानसभा चुनाव में युवा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसके लिए करसोग विधानसभा क्षेत्र में हजारों युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ा जाएगा। इसके लिए जल्द ही युवा कांग्रेस एक अभियान शुरू करेगी। ताकि करसोग विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार को भारी मतों से जिताया जा सके। जिला युवा कांग्रेस के नवनियुक्त उपाध्यक्ष तिलकराज व महासचिव मनीष शर्मा ने प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी सहित कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर व जिला अध्यक्ष तरुण ठाकुर का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश युवा नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है। इस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा। नवनियुक्त महासचिव मनीष शर्मा ने कहा कि युवा शक्ति विधानसभा चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक देगी। उन्होंने कहा कि चार साल के कार्यकाल में प्रदेश की भाजपा सरकार विकास करवाने में विफल रही है। ऐसे में युवा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता भाजपा सरकार की नाकामियों को घर घर तक पहुंचाएंगे। इसके लिए जल्द ही युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों पर भी चर्चा की जाएगी। ताकि विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार के झूठे वादों की पोल खोली जा सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए जल्द ही करसोग विधानसभा क्षेत्र में अभियान शुरू किया जाएगा।