विधानसभा चुनाव जीत हासिल करने को एक्शन मोड में आई कांग्रेस, 107 बूथों में कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग का अभियान शुरू

Share

\"\"

करसोग।  प्रदेश में पांच महीने बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहराने के लिए करसोग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एक्शन मोड में आ गई है। मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए हुए लोक सभा उप चुनाव में मिली विजय को कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव में भी दोहराना चाहतीं है। इसके लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा क्षेत्र के सभी 107 बूथों पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग का अभियान शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पृथी सिंह नेगी ने जिला परिषद सांवीधार वार्ड की मैहरन, स्वा माहूं, घैनी शैंधल, सरतेयोला व कांडी सपनोट पंचायत के अंतर्गत सात बूथों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनने के साथ विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं से सुझाव भी मांगे गए। इसके अतिरिक्त कार्यकर्ताओं को एक सप्ताह के भीतर बूथ कमेटी गठित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। ताकि आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को भारी मतों से विजय दिलाई जा सके। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पृथी सिंह नेगी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी तीखे प्रहार किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि साढ़े चार साल के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया है। इस दौरान जितनी भी घोषणाएं हुई है, वे सब झूठ का पुलिंदा साबित हुई है। ऐसे में आम जनता भाजपा सरकार से परेशान है। उन्होंने कहा कि जनता सत्ता परिवर्तन का पूरा मूढ बना चुकी है। ऐसे में आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत निश्चित है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को भी आम जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए। पृथी सिंह नेगी ने कहा की प्रदेश में जब भी कांग्रेस की सरकार रही है, करसोग विधानसभा क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने करसोग में केंद्रीय विद्यालय और पॉलिटेक्निक कॉलेज न खोले जाने पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस पार्टी के महासचिव अशोक शर्मा, हरी ओम शर्मा, जिला कांग्रेस मंडी की महासचिव सुलोचना भारद्वाज सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमर चंद शर्मा, मुरारीलाल शर्मा, बुद्धि सिंह, जगदीश शर्मा, सोहन लाल, दौलत राम, प्रेम शर्मा, भीम सिंह शर्मा, जयसिंह आदि कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *