पांवटा साहिब। पांवटा साहिब के तारुवाला मैदान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का चोपर उतरा। जिसके बाद प्रोटोकाल के तहत उनका स्वागत किया गया। लेकिन मैदान से करीब तीन सौ मीटर आगे जाकर जगत प्रकाश नड्डा का काफिला रुक गया। जिसके बाद गाड़ियों की लम्बी लाइने लगी रही। यहाँ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के करीबी मदन मोहन शर्मा आम कार्यकर्ताओं के साथ नड्डा के स्वागत के लिए खड़े थे।
दरसल आजादी के अमृत महोत्सव पर हिमाचल प्रदेश अपनी 75वीं वर्षगांठ मना रहा है इस उपलक्ष पर आज सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत कई बड़े नेताओं ने शिरकत की। इस दौरान उनके साथ कई बड़े भाजपा नेता भी काफिले में शामिल थे।
नड्डा के स्वागत के लिए इंतज़ार कर रहे लोग पार्टी के झंडे लेकर सुबह से इंतज़ार कर रहे थे। भाजपा के वरिष्ठ नेता व् समाजसेवी मदन मोहन शर्मा भाजपा के आम कार्यकर्ताओं के साथ यहाँ खड़े थे। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया, आम कार्यकर्ताओं को मदन मोहन शर्मा बारी बारी से जेपी नड्डा की तरफ बुलाते गए। राष्ट्रिय अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा पहली बार पांवटा साहिब पहुंचे थे इसलिए भी कार्यकर्ताओं में उनके स्वागत के लिए उत्साह था।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के स्वागत को लेकर मदन मोहन शर्मा स्वयं भी खासे उत्सुक्त नज़र आये सुबह से ही पार्टी के झंडे बुलंद करने वो कार्यकर्ताओं व् अपने वर्कर के साथ पूरे शहर में नज़र आये। भारी बारिश के कारण जहाँ भी पार्टी के झंडे गिरे थे उन्हें दुरुस्त करवाते हुए मदन मोहन शर्मा ठीक समय पर नड्डा के स्वागत के लिए आम कार्यकर्ताओं के साथ नज़र आये।