दूसरी बार शिमला पहुंची सोनिया गांधी, प्रियंका के घर बनेगी चुनावी रणनीति

Share

\"\"
शिमला। हिमाचल में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी प्रदेश की सियासी नब्ज टटोलने 15 दिन बाद दोबारा शिमला पहुंच गई हैं। सुबह 10 बजे के करीब कड़ी सुरक्षा के बीच सोनिया गांधी का काफिला शिमला से होते हुए छराबड़ा के लिए निकला। छराबड़ा में वह अपनी बेटी प्रियंका वाड्रा के घर ठहरेंगी। कुछ दिनों तक उनका यहां पर रुकने का कार्यक्रम है। प्रियंका गांधी दो दिन पूर्व ही राजधानी से सटे छराबड़ा में अपने घर पर पहुंची थी। मंडी में रैली के लिए वह शिमला से ही गई थी। इससे पहले सोनिया गांधी 10 अक्टूबर को शिमला आई थी। 6 दिनों तक छुट्टियां मनाने के बाद सोनिया गांधी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ दिल्ली लौटी थी।

बताया जा रहा है कि सोनिया और प्रियंका गांधी का यह निजी दौरा है। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के किसी भी नेता से उनका मिलना प्रस्तावित नहीं है। लेकिन चुनावी तैयारियों के बीच कई नेता उन्हें चुनावी रिपोर्ट देने जा सकते हैं।

सियासी हलचल पर रहेगी नजर

हिमाचल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत पूरी तरह से गरमाई हुई है। इन चुनावों में प्रियंका गांधी वाड्रा की अहम भूमिका रहने वाली है। हिमाचल में चुनाव प्रचार की पूरी जिम्मेवारी प्रियंका के कंधों पर है। इसलिए प्रियंका बार बार शिमला आ रही हैं।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *