हिमाचल कांग्रेस को वीरभद्र सिंह की दिखाई राह पर चलने की जरूरत- प्रतिभा सिंह

Share

SHIMLA. हिमाचल कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन बीते लगभग छह महीने से नहीं हो पाया है। इस बीच पार्टी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं। इन चर्चाओं पर हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में संगठन की जिम्मेदारी किसे सौंपी जाए, यह निर्णय आलाकमान के अधिकार क्षेत्र में आता है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी का अध्यक्ष केवल औपचारिक नहीं होना चाहिए, बल्कि उसे मजबूत और प्रभावी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी को वीरभद्र सिंह के दिखाए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है, जिन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्रवाद और गुटबाजी को कभी भी हावी नहीं होने दिया। प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोग आज भी प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कार्यों को याद करते हैं और उनकी विरासत को आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी आलाकमान जल्द ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी का गठन कर प्रदेश में कांग्रेस संगठन को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *