पिछले 24 घंटो में छ लोगों की मौत, 74 नए मामले

Share

\"\"

शिमला। पिछले 24 घंटो में हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के चलते 6 और लोगों की मौत हो गई है। इनमें से 4 लोगों की मौत टांडा मेडिकल कॉलेज में हुई है। इनमें ऊना जिला के बसाल की रहने वाली 58 वर्षीय महिला, दाड़ी धर्मशाला की 72 वर्षीय महिला, मोहल देहरा गोपीपुर के 47 वर्षीय व्यक्ति व कांगड़ा जिला का एक 74 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। वहीं नेरचौक मेडिकल कॉलेज में  हमीरपुर जिला के नादौन क्षेत्र की रहने वाली 54 वर्षीय महिला व संधोल के 69 वर्षीय की मौत हुई है। वहीं प्रदेश में 6 माह के बाद कोरोना के सबसे कम 74 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों में कांगड़ा के 19, ऊना के 16, सोलन के 10, शिमला के 8, मंडी के 7, चम्बा के 5, बिलासपुर के 4, हमीरपुर के 3 और किन्नौर व कुल्लू का 1-1 व्यक्ति शामिल है। वहीं प्रदेश में रविवार को कोरोना के 433 मरीज ठीक भी हुए हैं, जिसके चलते अब प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 1837 रह गई है।

कोरोना के मामलों पर एक नजर

बिलासपुर में कोरोना के 4 मामले सामने आए हैं। इनमें नयनादेवी उपमंडल के तहत माकड़ी गांव से 37 वर्षीय व्यक्ति व 57 वर्षीय व्यक्ति, सदर उपमंडल के तहत सलन्नू गांव से 55 वर्षीय व्यक्ति व 83 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। चम्बा जिला में 5 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें किहार की 35 वर्षीय महिला, चम्बा की 60 वर्षीय महिला व 56 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, वहीं सरोल की 85 वर्षीय महिला व कियाणी की 29 वर्षीय महिला भी कोरोना संक्रमित आई है।

सोलन जिला में 10 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें सोलन के 3, बद्दी के 2, अर्की के 3 और कंडाघाट व रामशहर से 1-1 मामला कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इनमें 7 पुरुष व 3 महिलाएं शामिल हैं। शिमला जिला में कोरोना के 8 मामले सामने आए हैं। इनमें कसुम्पटी का 1, कुफ्टाधार का 1, संजौली का 1, रजियाणा का 1, मतियाणा के 2, एमएच का 1, डीडीयू का 1 मामला शामिल है। हमीरपुर जिला में 3 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 2 हमीरपुर शहर के हैं जबकि एक व्यक्ति नादौन क्षेत्र का है।

ऊना जिला में 16 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें ऊना के बसदेहड़ा का 43 वर्षीय पुरुष, रक्कड़ कालोनी का 41 वर्षीय पुरुष, अम्ब के चिंतपूर्णी के 65 वर्षीय व 34 वर्षीय पुरुष, हरोली के बिलणा का 50 वर्षीय पुरुष, घालूवाल का 55 वर्षीय पुरुष, गगरेट के तहत नगर पंचायत दौलतपुर चौक का 42 वर्षीय पुरुष, कुनेरन का 45 वर्षीय पुरुष, मवा कहोलां का 73 वर्षीय पुरुष और उसकी 64 वर्षीय पत्नी, गगरेट का 47 वर्षीय पुरुष, बंगाणा के डुमखर की 35 वर्षीय महिला, ऊना के रक्कड़ कालोनी के आनंद विहार का 52 वर्षीय पुरुष, बसदेहड़ा का 29 वर्षीय युवक, रैंसरी की 61 वर्षीय महिला व अम्ब के कलरुही की 45 वर्षीय महिला शामिल है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *