मनोरंजन करने के साथ-साथ लोगों को जागरूक भी कर रहीं शिवानी ठाकुर

Share

\"\"

करसोग। हिमाचल के पहाड़ी कल्चर को एक नई पहचान देने वाली शिवानी ठाकुर लोगों का मनोरंजन करने के साथ-साथ उन्हें जागरूक भी कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या को लेकर वीडिया बनाकर बेटियों को बचाने का संदेश दिया है। वहीं इससे पहले वे कोरोना वायरस के बारे में भी कई वीडियो बना लोगों को जागरूक करने का काम कर चुकी हैं।

साइड स्टोरी पर आयोजित टॉक शो में शिवानी ने अपने सफर के बारे में बताया कि वे पहले वीडियो बनाती थी लेकिन एक रिश्तेदार के कहने पर नाटी की वीडियो सोशल मीडिया पर डाली। जो काफी लोकप्रिय हुई। उन्होंने बताया कि बचपन से ही उनका डांस करने का शौक था।

\"\"

शिवानी ठाकुर प्रदेश के युवाओं में आज जाना पहचाना नाम है। उन्होंने काफी कम समय में नई ऊंचाइयों को हासिल किया है। शिवानी ठाकुर के आज लाखों फैंस हैं। आए दिन शिवानी के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। अपने लोकनृत्य के लिए शिवानी ठाकुर खूब प्रशंसा बटोर रही हैं।

शिवानी अपने फेसबुक पेज पर डांस प्रतियोगिता भी आयोजित करवां रही हैं। उन्होंने बताया कि लोगों को डिप्रेशन से बाहर निकालने के लिए पेज पर डांस प्रतियोगिता शुरू की, जिसको लोगों ने खूब पसंद किया।

बता दें कि शिवानी ठाकुर मंडी जिला की करसोग तहसील के बगशाड़ गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई शिमला से की है और वर्तमान में एक प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज में नर्सिंग ट्यूटर हैं। शिवानी अब तक कई वीडियो एल्बम में भी काम कर चुकी हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *