नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और भाजपा राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी से जयराम ठाकुर की मुलाकात

Share

शिमला : नई दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान हिमाचल प्रदेश से संबंधित विभिन्न विकासात्मक कार्यों, सड़क एवं राजमार्ग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों तथा प्रदेश में कनेक्टिविटी को और सुदृढ़ करने से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई।

इसके उपरांत जयराम ठाकुर ने भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से भी शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *