प्रदेश सरकार की नाकामियों को लेकर कांग्रेस ने मॉल रोड के रिपोर्टिंग रूम के बाहर किया प्रदर्शन

Share

\"\"

शिमला। प्रदेश कांग्रेस ने आज यहां जयराम सरकार पर जमकर हमला बोला।मॉल रॉड से होते हुए रिपोटिंग रूम के समक्ष धरना प्रदर्शन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने सरकार के तीन साल के कार्यकाल को बेहद निराशाजनक बताते हुए कहा कि एक तरफ लोग कोरोना से लड़ रहे है तो दूसरी तरफ सरकार अपने जश्न में डूबी है।उन्होंने कहा कि भाजपा अपने प्रचार में लाखों करोड़ों खर्च कर रही है।उन्होंने कहा कि यह पैसा उनके पास कहा से आ रहा है जबकि प्रदेश सरकार पूरी तरह कर्जो की वैशाखी पर चल रही है।उन्होंने कहा की विकास की इबारत प्रचार से नही लिखी जाती।

राठौर ने कहा कि भाजपा के प्रदेश प्रभारी यहां आकर बड़ी बड़ी बातें कर रहें है।उन्होंने उन पर हमला बोलते हुए कहा कि असल मे वह पंजाब राज्य से सम्बंध रखते है और वहां किसान इन्हें वहां से दौड़ा रहें है।राठौर ने कहा कि भाजपा प्रभारी प्रदेश को कोरोना, कांग्रेस व भ्रष्टाचार मुक्त करने की बड़ी बड़ी बातें कह रहें है।उन्होंने कहा कि भाजपा ने आज प्रदेश को देश की कोरोना राजधानी बना दिया है।उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रदेश को शिखर पर ले जाने का नारा इस दिशा में सही सावित हुआ है।आज प्रदेश में एक हजार से ऊपर लोग इस संक्रमण से मौत का शिकार हो चुके है जबकि हजारों इस संक्रमण से लड़ रहें है।उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में भाजपा ने अपनी सारी सीमाएं लांग दी है।

उन्होंने कहा कि कोरोना के इस काल मे भाजपा नेताओं को थोड़ी भी शर्म व लाज नही आई।उन्होंने कहा कि प्रदेश सचिवालय में सेनेटाइजर घोटाला,स्वास्थ्य विभाग में पीपीई घोटाला,मुख्यमंत्री राहत कोष में घोटाला, किसान निधि योजना में घोटाला, यानी हर जगह घोटाला ही घोटाला।उन्होंने कहा कि इसी घोटाले की बजह से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को अपने पद से त्यागपत्र देना पड़ा।स्वास्थ्य निदेशक की गिरफ्तारी हुई।यह सब भाजपा नेताओं के सरंक्षण में हुआ।
राठौर ने भाजपा को कांग्रेस मुक्त करने की बात पर भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि देश प्रदेश की सत्ता से भाजपा का जाना अब तय हो गया है।उन्होंने कहा कि देश के किसानों ने अब इनकी विदाई की इबारत लिखना शुरू कर दी है।लोग अब भाजपा के असली चरित्र को जान चूके है।
राठौर ने प्रदेश सरकार के सुशासन के नारे को झूठा करार देते हुए कहा कि जल्द ही देश प्रदेश को भाजपा के कुशासन से मुक्ति मिलने वाली है।
इस दौरान विधायक विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि बर्तमान प्रदेश सरकार विकास के जो बड़े बड़े दावे कर रही है उसमें उनका कोई भी योगदान नही है।उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार की योजनाओं के उदघाटन कर भाजपा इसे अपनी योजनाएं बता रही है।उन्होंने कहा कि सरकार का तीन साल का यह कार्यकाल पूरी तरह निराशाजनक रहा है।सरकार की ऐसी कोई भी उपलब्धि नही है जिसका वह जश्न मना सकें।
इस विरोध प्रर्दशन में कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के अतिरिक्त विधायक विक्रमादित्य सिंह ,शिमला जिला के कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण यशवंत सिंह छाजटा, शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी, कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर के अतिरिक्त बड़ी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी,कांग्रेस सेवादल महिला कांग्रेस एनएसयूआई के कार्यकर्ता साथ थे।
कांग्रेस ने आज पूरे प्रदेश में जिला व ब्लॉक स्तर पर सरकार के तीन साल के जश्न को काले दिवस पर मनाते हुए मुंह पर काले मास्क लगा कर सरकार का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *