शिमला। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पूर्ण रूप से स्वस्थ्य हैं। वह मां भीमाकाली के पुजारी हैं, उन्हें कुछ नहीं हो सकता। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री के बेट एवं शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कही है। उन्होंने यह बात शुक्रवार देरशाम अपने फेसबुक पेज पर डाली एक पोस्ट में कही है। उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि वीरभद्र सिंह पर मां भीमाकाली का साक्षात आर्शीवाद है और प्रदेश की जनता की दुआओं के साथ वह बिल्कुल स्वस्थ हंै। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति सामान्य है।