
शिमला। कांग्रेस सचिव प्रदेश कांग्रेस वॉर रूम के प्रभारी वेद प्रकाश ठाकुर ने आज कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में चारो नगर निगमों में पार्टी चुनाव कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि कांग्रेस इन चारों नगर निगमों में जीत का परचम लहराएगी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रचार भाजपा से आगे चला है जिसे लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है।इस दौरान कांग्रेस सचिव यशपाल तनाईक भी उपस्थित थे।
वेद ठाकुर ने वॉर रूम में चारो वार्डो के प्रभारियों के साथ बैठक के बाद फील्ड में डटे पार्टी पदाधिकारियों के प्रचार कार्य पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इन चुनावों में भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी।
बैठक में मंडी नगर निगम के प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा,सोलन की प्रभारी ऊषा राठौर महेता,पालमपुर की शशि बहल व धर्मशाला के मुकल गुप्ता व सेवादल के प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने अपने अपने क्षेत्रों के वार्डो की कार्य प्रगति की जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी प्रभारी सह प्रभारी सभी चुनाव मैदान में डटे है और इन चुनाव परिणामों को लेकर उत्साह में है।